राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा OPJ ऑडिटरियम , नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कन्वेंशन 2023 आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री तलवंत सिंह जी, आचार्य लोकेश मुनि जी, नेपाल टूरिज़्म बोर्ड के चेयरमेन श्री भावेश श्रेष्ठा जी, श्री कृष्ण प्रताप सिंह जी, प्रिंसिपल कमिश्नर, कस्टम (GST),
फिलिस्तीन के काउंसलर श्री बेसम एफ हेलिस जी उपस्थित हुए। इसी दौरान वर्ष 2023 का नेशनल ह्युमन राइट अवार्ड इंदौर के एडवोकेट जितेन्द्र पुरोहित को दिया गया। इस अवसर पर इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रितेश ईनाणी व अन्य पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने हर्ष व्यक्त किया।
