एटीएम से बैटरियां चुराते थे पति-पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर थाना पुलिस ने एटीएम से बैटरियां चुराने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से तीन बैटरियां बरामद हुई हैं। आरोपित रुपये निकालने के बहाने एटीएम में घुस जाते थे।

एएसआइ एमरकस टोप्पो के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को ही जयंत हिरवेकर की शिकायत पर केस दर्ज किया था।आरोपितों ने बैंक आफ इंडिया के एटीएम से बैटरी चुराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित इम्तियाज शेख निवासी खुदाबक्स कालोनी खजराना और उसकी पत्नी रुकसानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ई-रिक्शा से आकर बैटरी चोरी करते थे।

Exit mobile version