एक व्यक्ति एमवाय की पांचवी से गिरा,मौत:देर रात डॉक्टरो ने रखवाया शव,पुलिस को नही दी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बुधवार रात एक व्यक्ति एमवाय की पांचवी मंजिल से नीचे आ गिरा। एमवाय प्रबधंन को मामले की जानकारी लगी। उन्होंने तुरंत शव को वहां से हटवाया ओर मर्चुरी में पहुंचा दिया। रात में संयोगितागंज पुलिस को जानकारी नही दी गई।

घटना एमवाय परिसर के पीछे की है। यहां रात में 45 साल के व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना एमवाय चौकी के पुलिसकर्मी सुरेन्द्र को बुलाकर दी गई। उसके मुताबिक सीएचएमओ वहां पहुंचे ओर शव को मर्चुरी में रखवाया है। व्यक्ति कब यहां से कूदा या गिरा है। किसी को जानकारी नही लगी। बाद में डॉक्टरो के साथ स्टाॅफ को जानकारी लगने पर ट्राली वाले कर्मचारियों को ले जाकर आनन फानन में शव को हटवाया गया है। इसके बाद उसे जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक अभी शव को नही देखा गया। मर्चुरी में शव देखने के बाद ही जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सुबह पुलिस को बताया एक दिन पहले हुई घटना
मामले में एमवाय प्रबधंन से सुबह संयोगितागंज पुलिस ने जानकारी मांगी। जिस पर उनहोंने एक बुजुर्ग के बीमार होने की बात की। वही उसी का शव होने की बात करते हुए मामला टाल दिया। अफसर अब प्रबधंन से इस बारे में पूछताछ करेगे।

तीसरा मामला जिसमें पुलिस की नही की मदद
जानकारी के मुताबिक पिछले एक माह में एमवाय में यह तीसरा मामला है। जिसमें एमवाय प्रबधंन पुलिस की मदद नही कर रहा। कुछ दिन पहले द्वारकापुरी में रहने वाले व्यक्ति की बिल्ड़ीग से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में अधीक्षक का काम देखने वाले अवधेश शुक्ला ने कैमरे नही होने के चलते पुलिस को फुटेज देने से इंकार कर दिया। कुछ दिन पहले बीजेपी नेताओ का भी डॉक्टर से विवाद के बाद मारपीट हुई। जिसमें थाने का स्टॉफ फुटेज लेने पहुंचा तो शुक्ला ने उन्हें भी वापस भेज दिया।

- Advertisement -

डॉक्टरो के माेबाइल भी होते है चोरी
एमवाय में कैमरो को लेकर काफी लापरवाही है। यहां पिछले कुछ दिनों में न्यू ओपीडी में डॉक्टरो के मोबाइल चोरी होने की वारदातें बढ़ी है। संयोगितागंज थाने पर जब शिकायतें पहुंची तो यहां कैमरो के फुटेज की बात की गई। डॉक्टरो ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिये यहां कैमरे नही लगवाए। इसके बाद अफसरों ने एमवाय प्रबंधन को कैमरे लगाने की बात कही। लेकिन एक माह होने के बाद भी यहां कैमरे नही लगाए गए है।

Exit mobile version