एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग को समाजसेवियों की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कहते हे मदद का कोई समय नहीं होता और प्रभु मदद करने के लिए भी ऐसे लोगो को चुनता है जो हर समय जरूरतमंदों की सेवा करते रहते हे। आज रात्रि 09 बजे एक बुजुर्ग गोपुर चौराहे पर सड़क पार कर ही रहे थे इतने में एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर लगते ही सड़क पर लहूलुहान हो कर मदद की आस लगा रहे थे। उनके पास लोग आ कर सिर्फ उनके वीडियो उतार रहे थे तभी वहा से महाकाल के भक्त जयू जोशी, प्रियांशु पांडे, आदर्श गंगराड़े, श्रेयांश और समाजसेवी करीम पठान, फिरोज पठान, डॉक्टर सलमान का वहा से निकलना हुआ। घायल बुजुर्ग को देख तुरंत डॉक्टर सलमान ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और समाजसेवी की टीम उन्हें निकट के हॉस्पिटल ले गई जहां से उन्हें बड़े हॉस्पिटल ट्रांसफर किया गया। बुजुर्ग के मुंह, हाथ और कान में चोट आई है। फिलहाल बुजुर्ग की हालत सामान्य हे और वो अपने परिवार की जानकारी देने में असमर्थ हे।।

Exit mobile version