उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी जिले में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। यह पुरस्कार स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इसके लिये प्रस्ताव 12 अगस्त तक आमंत्रित किये गये हैं।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में किया जायेगा पुरस्कृत, पात्रता चयन के लिए कलेक्टर ने बनायी कमेटी इसको लेकर कलेक्टर ने बताया कि इसके लिये निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय स्थित सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। वही कलेक्टर के द्वारा कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि उनके विभागान्तर्गत यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया हो तो प्रस्ताव 12 अगस्त 2023 तक प्रस्ताव दे सकते हैं, साथ ही पुरस्कार के चयन के लिये कलेक्टर ने एक समिति का गठन किया है।

Exit mobile version