ईसाई बनाने के लिए मुफ्त शिक्षा और इलाज का लालच, यीशु शक्तिशाली, हिंदू देवी-देवताओं को बताया कमजोर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मंत्र पढ़े-जल छिड़का और करने लगा मतांतरण, फादर पत्नी-बेटे सहित सात गिरफ्तार।शिप्रा थाना क्षेत्र में मतांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आदिवासी युवक की शिकायत पर फादर और उसकी पत्नी-बेटे सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित गरीब आदिवासी युवक को अंधविश्वास में लेकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। घर में लगी हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें भी हटवा दी थी।

टीआइ गिरीजाशंकर महोबे के मुताबिक ग्राम हतुनिया (फाटा) निवासी मानसिंह पुत्र मुसिंग बिलवाल की शिकायत पर आरोपित रे सिंह पुत्र कलजी निवासी झाबुआ, पत्नी उमली बाई, बेटे खेमराज अमलिया सहित हाकिम, मंगली बाई, मानसिंह, कालीबाई को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मानसिंह ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व उसकी तबियत खराब हुई थी। परिचित की सलाह पर वह झाबुआ के छापरी गांव गया था। यहां उसकी पास्टर रे सिंग से मुलाकात हुई। वह चर्च ले गया और यीशू के समक्ष प्रार्थना करवाई। जल पिलाया और कहा यह मंत्रित है।

मानसिंह को आभास हुआ कि उसके स्वास्थ्य में जल पीने से सुधार हुआ है।
आरोपित ने कहा कि हिंदू धर्म के देवी-देवता (भगवान) कम शक्तिशाली है। प्रभू यीशु ज्यादा शक्तिशाली है।उन्होंने मानसिंह का ब्रेनवाश किया और कहा कि उसे अब क्रिश्चियन धर्म पर विश्वास करना चाहिए। आरोपितों ने उसके घरेलू संबंध बना लिए और बार-बार ईसाई बनने के लिए उकसाने लगे। 24 जनवरी को आरोपित को लेकर मानसिंह के गांव आए और उसको ईसाई बनने की विधि बताने लगे। इसी बीच गांव के ही आशीष, वीरेंद्र, स्वप्निल आदि तक खबर पहुंची और पुलिस को बुला लिया गया। बुधवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक आरोपितों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें घर के बाहर रखवाई
मैं बीमार अवस्था में था। आरोपित चर्च से पानी लाकर पिलाता और कहता कि यीशु काफी शक्तिशाली है।आरोपितों ने ईसाई धर्म की विशेषताओं के बारे में भी बताया। कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर बच्चों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की व्यवस्था हो जाएगी। आरोपित मानसिंह के घर आने लगे।उसे बताया गया कि हिंदू देवी-देवताओं से ज्यादा यीशु शक्तिशाली है।आरोपितों ने मानसिंह के घर में लगी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें भी हटवा दी। टीआइ के मुताबिक पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Exit mobile version