इलेक्ट्रिक बसों हेतु चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर अटल सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर (एआईसीटीएसएल) द्वारा सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों हेतु चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ आज महापौर और एआईसीटीएसएल के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने किया

यह चार्जिंग स्टेशन शहर में संचालित 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों हेतु ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। सिलीकॉन सिटी से तीन इमली के मध्य 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाता है। पूर्व में ये बसें राजीव गांधी चार्जिंग स्टेशन से चार्ज होती थी। नए चार्जिंग स्टेशन से अब ये बसें इंटरमीडिएट चार्ज हो सकेंगी।

यह डीसी फास्ट 120 किलो वॉट क्षमता का है। जिसमें 2 गन के माध्यम से एक बार में दो बसों को चार्ज किया जा सकता है।
वर्तमान में 120 किलो वॉट क्षमता के 13 चार्जर राजीव गांधी डिपो पर और 1 हवा बंगला पर संचालित है। इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन होने से शहर में वायु प्रदूषण भी कम होगा

Exit mobile version