इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को, जीवन की इस नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए, ससम्मान किया विदा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दौर । पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 03 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, आज दिनांक 01.12.2023 को पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री मकरंद देऊस्कर के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा एवं मुख्यालय) श्रीमती अपूर्वा किलेदार, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण – उप निरीक्षक श्री कैलाश चंद्र खांडेगर, सहायक उप निरीक्षक श्री राम सेवक यादव, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल पटेल व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर  व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

   इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम/मुख्या.) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है।  सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने  तथा स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। और सभी ने विदा लेने वाले साथियों से कहा कि यह उनका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।

     उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया। अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।
Exit mobile version