इंदौर शहर में चोरों का आतंक, दाल मिल कारोबारी के यहां चौकीदार को बंधक बनाकर की चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर पुलिस की नाक में इन दिनों चोरों ने दम कर रखा है। पुलिस एक चोरी के प्रकरण का खुलासा करती है, तो बदमाश दूसरे क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं, अब तक इंदौर पुलिस द्वारा कई चोरी के अपराधों का खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार चोरों ने साउथ तुकोगंज इलाके के दाल मिल कारोबारी को निशाना बनाया और उसके चौकीदार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

देर रात तुकोगंज थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक बंगले पर धावा बोला दिया, वारदात के समय घर के बाहर बैठे चौकीदार को पहले बदमाशों ने बंधक बनाया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया, चोरी की वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने कोशिश की, तो घर में लगा हुआ डीवीआर गायब था। वही पुलिस द्वारा इलाके में छानबीन की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार घटना प्रिंसेस पार्क के आदर्श बंगले में रात करीब 3:00 बजे हुई है। यहां दाल मिल कारोबारी राम अवतार जाजू के बंगले पर बदमाशों ने धावा बोल दिया है। बंगले के बाहर चौकीदार मांगीलाल के हाथ पैर बांधे कर बदमाश चोरी की नियत से घर में दाखिल हुए। पुलिस के मुताबिक कारोबारी राम अवतार अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर जलगांव गए हुए है। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चौकीदार ने बताया कि उसे बदमाशों ने रस्सी से बांध दिया था, उसके बाद वह घर में रखी नगदी सामान और जेवर पर हाथ साफ कर फरार हो गए। इस दौरान चोरों घर से डीवीआर भी चुरा कर फरार हो गए।

गौरतलब है कि चोरी की पूरी घटना चौकीदार द्वारा मालिक और पुलिस को बताई गई, जिसके आधार पर पुलिस और छानबीन कर रहे हैं, हालांकि फरियादी के अनुसार बार-बार चौकीदार अपने बयान बदल रहा है।

- Advertisement -

फिलहाल घटना के बाद जहां एफएसएल के अधिकारी और स्निफर डॉग भी मौके पर पहुंचे, तो वही चोरों वारदात को अंजाम देने के बाद जिस मार्ग उस मार्ग पर स्निफर डॉग की मदद से तलाशी ली जा रही है। वहीं इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की तलाश भी पुलिस कर रही है।

Exit mobile version