इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक,शहर को जल्द मिलेगी ये बड़ी सौगात

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आज आईडीए बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आज इंदौर विकास प्राधिकरण में आयोजित की गई थी जिसमें शहर में चल रहा है विकास कार्य और अन्य योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के विषयों पर चर्चा हुई और कई आवेदनों पर स्वीकृती हुई,,, साथ ही इस बैठक में टीपीएस आपत्तियां प्राप्त हुई उसके निराकरण को बोर्ड बैठक में शामिल किया गया है आज टीपीएस के निराकृत आवेदनों पर मोहर लगी है और जल्द ही इन आवेदनों को भोपाल भेजकर दोनों टीपीएस को जमीन पर उतार कर इसे गति दी जाएगी।

साथ ही आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इसमें एक विषय और था जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों स्टार्टअप पार्क की घोषणा की थी और इसको लेकर 21 एकड़ भूमि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित की गई थी जिसका टीएमसी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेंडर भी जारी किया था जिसमें पीएमसी की नियुक्ति भी करना थे जिसमें एक मलेशिया की एक कंपनी वैरिटास को पीएमसी के लिए नियुक्त किया गया है,,आईडीए अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य रूप से इन दो विषयों को लेकर आज इंदौर के विकास प्राधिकरण बैठक में शामिल किए गए थी।

वही आइडिया अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण शहर में आवास के लिए फ्लैट और आवास उपलब्ध कराने जा रहा है जिसके लिए आईडीए जल्द ही एक आवास मेला लगा कर प्लाट और फ्लैट को लोगों के लिए उपलब्ध कराएगा। ida अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण नित नई योजनाएं विकास के लिए इंदौर शहर के लिए लेकर आता रहा है जिसमे कन्वेंशन सेंटर स्टार्टअप पार्क टीपीएस आईएसबीटी आरई2 और ऐसे अनेक योजना है जो आने वाले दिनों में इंदौर को सौगात इंदौर आईडीए देने जा रहा है । आईडीए अध्यक्ष ने कहा कि शहर के 11 स्थानों को चिन्हित किया है जहां इंदौर विकास प्राधिकरण फ्लाईओवर बनाने जा रहा है जिसमें 4 स्थानों को आईडीएनए चिन्हित कर भूमि पूजन किया जा चुका है बाकी बचे हुए फ्लावर आ रही बाधाएं हटने के बाद उन्हें भी शुरू करने की बात ida अध्यक्ष ने की है साथ ही दो और दो फ्लाईओवर के लिए टेंडर इंदौर विकास प्राधिकरण जारी किए जाएंगे कुल मिलाकर आने वाले दिनों में इंदौर में आईडीए द्वारा कई सौगात इंदौर वासियों को दी जाएगी।

Exit mobile version