इंदौर मेट्रो का पीथमपुर और उज्जैन तक होगा विस्तार,आज जनप्रतिनिधियों और अफसरों की महत्वपूर्ण बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में जहां लगातार गति बनी हुई है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुरूप मेट्रो प्रोजेक्ट को औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के साथ धार्मिक नगरी उज्जैन से भी जोड़ा जाना है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से इस संबंध में सर्वे भी करवाया गया है और उसके दो विशेषज्ञ इंदौर भी पहुंच गए हैं। आज 4 बजे खंडवा रोड स्थित आईटी पार्क अतुल्य भारत के सभागार में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सांसद, महापौर, प्राधिकरण अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उसके पहले एमपीआईडीसी के एमडी मनीष सिंह पीथमपुर सेक्टर-7, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित आईटी पार्क, गारमेंट कॉम्प्लेक्स और इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के संबंध में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा भी करेंगे।

Exit mobile version