इंदौर में 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मतगणना को लेकर कलेक्टर इलैयाराजा ने ली अहम् बैठक ,सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि को नियमों की जानकारी दी गई,मतगणना स्थल पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है

इंदौर में 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक हुई,कलेक्टर इलैयाराजा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में  मतगणना के काम से जुड़े सभी अधिकारी और जिले के सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि शामिल हुए,बैठक के माध्यम से कलेक्टर इलैयाराजा ने सभी लोगों को मतगणना से जुडी तमाम जानकारियां दी,इसके साथ ही तमाम नियमों से भी अवगत कराया गया,कलेक्टर इलैयाराजा ने सभी को हिदायत दी है की मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें और ना ही मोबाइल अपने साथ में रखें फिलहाल जिला प्रशासन ने अब मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है

Exit mobile version