इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस द्वारा 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक बदमाश पर 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं फिलहाल पुलिस पकड़ाए बदमाशों से तमाम सबूतों के आधार पर पूछताछ में जुटी हुई है….।
इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित अहिल्या पलटन कॉलोनी में 26 जून को 2 परिवारों में जमकर खूनी संघर्ष को अंजाम दिया गया था जिसमें धारदार हथियार से गजानंद पूरिया उम्र 55 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए m.y. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई तो वही 2 दिनों के बाद इलाज के दौरान घायल गजानंद की मौत हो गई जिसमें पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विजय देवांग संजू और कार्तिक नामक युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे हत्या में प्रयोग हुआ धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है पूरे मामले में जमीनी विवाद को लेकर ही खूनी संघर्ष के दौरान हत्या की घटना बताई जा रही है
