इंदौर में अधिवक्ता अनिल नायडू को शनिवार को उदयपुर में हुई घटना की तर्ज पर सर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है अधिवक्ता अनिल नायडू ने बताया राजवाड़ा इलाके के संजय सेतु पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हिंदुओं के केस लड़ने और मुस्लिमों के केस में विरोध करने की बात पर धमकाया , आरोपियों ने नायडू को धमकाते हुए कहा कि उदयपुर की घटना याद है ना तेरा भी वैसा ही हाल कर देंगे , पूरे मामले में अधिवक्ता अनिल नायडू द्वारा थाना सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत की गई जिसके बाद थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है
