इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है और इसी के तहत विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की रात्रि ग्रस्त पर सवालिया निशान खड़े करते हुए चोरों ने मेंन रोड पर स्थित कर्णावत रेस्टोरेंट में शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है पूरे मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है….।
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित करनावत रेस्टोरेंट रात में बंद होने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे लेकिन चोरों ने रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाते हुए रेस्टोरेंट का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया रेस्टोरेंट के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर काफी बारीकी से चोरी करता हुआ नजर आ रहा है जिसमें उसने सभी जहग कई देर तक खंगाला और नगदी सहित मोबाइल फोन चुरा कर फरार हो गया जब कर्मचारी सुबह पहुंचे तो उन्होंने वारदात को देखा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाने पर दी गई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है तो वहीं सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक की तलाश की जा रही है…।
