इंदौर में युवती से हिंदू बनकर मिला फैज सैयद, दुष्कर्म कर बोला- निकाह कर लें:

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2023/08/My-Video5.mp4

राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को लव जिहाद का मामला सामने आया।हिंदू संगठन के लोगों ने फैज सैयद को गिरफ्तार करवाया। बजरंग दल के जिला मंत्री पप्पू कोचले ने बताया करण नाम बताकर फेज सय्यद हिंदू युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। अश्लील फोटो और वीडियो जारी करने की धमकी देकर जब मर्जी करें बुला लेता था। वह एसिड डालकर जलाने की धमकी देता था। उसकी कार से नशीला पदार्थ और मटन काटने का बका(हथियार) मिला है। पुलिस ने उसके खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसके फोन में कईं लड़कियों के काल व एसएमएस मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक युवती राजपुर बड़वानी की रहने वाली है, जो फिलहाल खंडवा नाका क्षेत्र में रहती है। वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। आरोपित फैज सैयद से करीब चार साल पूर्व स्कूल आते जाते वक्त परिचय हुआ था। उस वक्त फैज ने उसे अपना नाम करण बताया था। जनवरी 2020 में फैज दोस्त के रूम पर ले गया और युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। वह लगातार शोषण करने लगा।
दो दिन पूर्व भी उसने कहा कि शनिवार को उसका जन्मदिन है। एक बार मिलने आना पड़ेगा। शनिवार को वह दोस्त के साथ युवती से मिलने आया। तभी अन्य लोग भी पहुंच गए और फैज को पकड़ लिया, उसकी तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ मिला। कार से कपड़े में लपेट कर रखा हथियार भी मिला। पूरे मामले पर
बजरंग दल मालवा प्रांत के अखाड़ा प्रमुख तन्नू शर्मा ने कहा पुलिस प्रशाशन लव जिहाद करने वाले इन जिहादियों के खिलाफ अगर सख्त से सख्त कार्यवाही नही करेगा तो बजरंग दल सड़क पर उतरकर इन जिहादियों को अपनी शैली में जवाब देगा

Exit mobile version