इंदौर में मध्य भारत की सबसे बड़ी फूड टेक, वेयरहाउसिंग एवं कोल्ड चैन इंडस्ट्री का एग्जीबिशन आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर पर हुई प्रदर्शनी में अमूल, सांची, वेयर हाउसिंग, विहान पैकेजिंग और मसाले के साथ ही 80 से ज्यादा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं स्टार्टअप कंपनियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी ने किया।

शहर इंडस्ट्रियल हब बनता जा रहा है। औद्योगिक और स्टार्टअप को लेकर लगाई जा रही एग्जीबिशन में व्यापारी, उद्योगपति एवं युवाओं को नए उत्पाद एवं इनोवेशन के बारे में जानकारी मिलती है।

इसी के तहत 9,10 और 11 सितंबर को फूड टेक ऐशिया प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें नई टेक्नालॉजी और इनोवेशन की कई जानकारी दी गई।

- Advertisement -

इस दौरान विहान पैकेजिंग के स्टॉल पर भी कई व्यापारी, उद्योगपति एवं युवा पहुंचे और विभिन्न इंडस्ट्रि, वेयरहाउस एवं फूड पैकेजिंग में उपयोग होने वाली होने वाली सेल्फ अधेसिव टेप एवं पैकेजिंग मटेरियल के बारे में समझा।
साथ ही जल संसाधन विभाग ने उपलब्यिां बताई।

प्रदर्शनी के सेल्स पार्टनर-विहान पैकेजिंग एवं आयोजन ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

Exit mobile version