नगर पालिक निगम इंदौर के महापौर द्वार इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें महापौर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे
मकर संक्रांति का पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिक निगम इंदौर के महापौर द्वारा पतंग महोत्सव आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे उन्होंने यहां पतंग उड़ा कर मकर संक्रांति मनाई उन्होंने कहा कि यह इंदौर महापौर का प्रयास सकारात्मक है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी परंपरागत खेलों को भूलती जा रही है और यह आयोजन उन्हें हमें भारतीय खेलो से जोड़कर रखेगा इस अवसर पर महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी रखा गया है कैलाश विजयवर्गीय इस अवसर पर पतंग भी उड़ाई
इंदौर महापौर द्वारा 15 जनवरी को इंदौर के दशहरा मैदान पर पता महोत्सव का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में परंपरागत खेल जिनमें गिल्ली डंडा पतंगबाजी सितोलिया कबड्डी चेयर रेस रस्साकशी और दौड़ का आयोजन बच्चों के लिए रखा गया इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंचे और खेलों का लुफ्त लिया
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव कहा कि हिंदू संस्कृति में मकर संक्रांति पर्व का काफी महत्व है और उसी के अनुरूप यह पर्व बड़ी धूमधाम से इंदौर में मनाया जाता है
