इंदौर में बेटी घर आए बुजुर्ग किसान के साथ हुई लूट पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तीन इमली रोड पर भोपाल के किसान बाबूलाल नामक व्यक्ति के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा जमीन पर गिरा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया बुजुर्ग अपनी बेटी से मिलने के लिए भोपाल से इंदौर पहुंचे थे

इंदौर में बुजुर्ग बाबूलाल के साथ हुई वारदात मामले में पुलिस द्वारा बताया गया हैं भोपाल से इंदौर ट्रक से लिफ्ट लेकर शहर में उतरे थे और फिर उन्होंने एक अज्ञात दो पहिया वाहन चालक से लिफ्ट ली बताए हुए पते पर ना ले जाते हुए बदमाश उन्हें तीन इमली की और ले गया जहां पर अपने ही वाहन से बुजुर्गों को गिराने के बाद उनके पास रखे हुए ₹12000 की राशि छीन ली बुजुर्ग के सर में भी काफी गंभीर चोट आई है बुजुर्ग काफी दिनों के बाद अपनी बेटी से मुलाकात करने के लिए द्वारकापुरी क्षेत्र में जाने के लिए आए हुए थे लेकिन उससे पहले ही वारदात हो गई घटना की जानकारी लगते ही परिवार जन बुजुर्ग के पास पहुंचे और पूरे मामले में जानकारी ली फिलहाल परिवार जनों का कहना है कि उन्हें अभी आराम कराया जा रहा है जिसके बाद उन्हें थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी

Exit mobile version