इंदौर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो मंगलवार को, तीन किमी का क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बड़ा गणपति से होगी रोड शो की शुरुआत, राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा समाप्त।इंदौर पुलिस आयुक्त ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है।रविवार से प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो तक इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे।पुलिस ने रविवार को रोड शो वाले क्षेत्र में सघन जांच-पड़ताल भी की। इससे लोग परेशान भी दिखे।इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां मोदी का मेगा रोड शो होगा। इसके लिए रोड शो का तीन किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इंदौर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है।प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो 14 नवंबर को बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कारिडोर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जाएंगे। बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।देवी अहिल्या की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पणप्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। इधर, रविवार को पुलिस ने एहतियातन रोड शो वाले क्षेत्र में चेकिंग की। हालांकि, दीपावली वाले दिन लोगों से पूछताछ और अन्य प्रकार की जांच-पड़ताल के कारण लोग परेशान दिखे।

Exit mobile version