कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में आए उतार-चढ़ाव जहां शहर में कई तरह के सुधार आए हैं तो वही इंदौर के मरीमाता क्षेत्र में आज शशि अस्पताल का शुभारंभ राष्ट्र कवि पंडित सत्यनारायण सत्तन के कर कमलों द्वारा हुआ।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर शहर वैसे तो पूरे देश में अग्रणी स्थान रखता है किंतु हर दिन बढ़ती जनसंख्या और बीमारियों से जूझते लोगों की परेशानियां दूर करने और उनका अच्छा उपचार करने के उद्देश्य से शहर के पश्चिम क्षेत्र में बीते करीब 45 वर्षों से सेवा दे रहे शशि नर्सिंग होम ने अपने अस्पताल को नए स्वरूप में तैयार करके पुनः शुभारंभ किया है। दरअसल शशी हॉस्पिटल पूर्व मेयर शशि शर्मा द्वारा लंबे समय से संचालित हो रहा था वही कुछ कारणों के चलते अस्पताल बंद होने के बाद उसे रिनोवेशन करके फिर शुरू किया गया है। जिसका आज विधि विधान से शुभारंभ हुआ। राष्ट्र कवि और सरस्वती पुत्र कहे जाने वाले सत्यनारायण सत्तन , पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, अंजन सिंह चौहान गुड्डू, चिंटू चौकसे, मोहन सेंगर सहित कई लोग इस दौरान मौके पर मौजूद रहे और अस्पताल शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
