इंदौर में देर रात बंद दुकान में टोटके करती महिला सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा घर के सामने मोबाइल और साड़ी की दुकान पर लाल रंग का तरल पदार्थ छिड़कते हुए घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है पूरे मामले में दुकान संचालक द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक आराधना नगर में मोबाइल की दुकान संचालिका द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि बीती रात को उनके दुकान के शटर पर कोई लाल रंग जैसा कोई तरल पदार्थ छिड़क कर चला गया था इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि सामने ही रहने वाली एक महिला द्वारा या कार्य किया गया है और उन्हीं की दुकान के नजदीक एक कपड़े की दुकान पर भी इसी तरह का तरल पदार्थ चिड़ा गया था जब दोनों ही दुकानदार महिला से बात करने गए तो सामने रहने वाली महिला द्वारा उनके साथ अवध व्यवहार किया गया जिसके बाद पूरे मामले में एयरोडम थाने पर फरियादी महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराया शिकायत के आधार पर अब एरोड्रम पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वही महिला की तलाश की जा रही है कि उसने इस तरह की हरकत क्यों की है वही बताया जा रहा है कि पहले भी इस तरह की घटना कई दुकानों पर सामने आ चुकी है लेकिन उसे मामलों में अभी तक कोई शिकायत पुलिस के पास तक नहीं पहुंची थी

Exit mobile version