इंदौर में दिनदहाड़े वृद्धा की चेन लूट ले गए बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नागेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी महिला, रास्ते में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को तलाश रही पुलिस।
इंदौर के खंडवा रोड़ पर रविवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने 65 वर्षीय मीना शुक्ला को लूट लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश चल रही है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। मीना नागेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गई थी। लौटते वक्त काम से रुकी थी। इसी दौरान बदमाश आए और गले से सोने की चेन लूट ले गए।

Exit mobile version