इंदौर में टूटा 61 सालों का रिकार्ड, 24 घंटे में 7 इंच बारिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • शुक्रवार रात 11.30 बजे तक एयरपोर्ट पर 78.4 मिमी वर्षा हुई, लेकिन रीगल स्थित प्रदूषण विभाग के मौसम केंद्र 107 मिमी दर्ज की गई है।
  • रीगल क्षेत्र में 7 घंटे में 106 मिमी और एयरपोर्ट पर 78.4 मिमी वर्षा, आज स्कूलों में अवकाश
  • शनिवार को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
  • जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ होमगार्ड की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इंदौर में शुक्रवार से ही तेज बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने पिछले 61 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान शहर में 6 से 7 इंच बारिश हुई है। वहीं इससे पहले साल 1962 में 6.65 इंच बारिश हुई थी।

औसत बारिश कोटा पूरा
पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण इंदौर ने औसत बारिश का कोटा भी पूरा कर लिया है। शहर की औसत बारिश का आंकड़ा 36.5 इंच है। वहीं अब तक 38 इंच पानी बरसा चुका है, जो कि औसत से भी ज्‍यादा है।

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
भारी बारिश को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के संपर्क में रहे। इसके साथ ही नगर निगम ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।

Exit mobile version