इंदौर में छोटे-बड़े तमाम अपराध नशे की लत और नशे के कारोबार के कारण ही सामने आते हैं और ऐसा ही एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो जिला जेल से सामने आया है पूरे मामले में जेल उपाधीक्षक ने जांच की बात कही है
इंदौर के जिला जेल में आए दिन बदमाशों के छोटे-बड़े अपराध सामने आते हैं और इसी के तहत सोशल मीडिया पर वायरल जिला जेल का एक वीडियो जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए नजर आ रहा है और इसी के तहत बताया जा रहा है कि हैदर और इमरान नमक चंदन नगर के दो युवक जिला जेल में पिछले दिनों मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे यहां उन्होंने इम्नु उर्फ इमरान नामक बदमाश से मुलाकात की और एक वीडियो भी बनाया जिसमें नशीली दवा को लेकर बातचीत की गई थी और फिर बदमाशों ने जेल के बाहर भी अपने तमाम साथी बदमाशों के छूटने की दुआ मांगी और यह दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं क्योंकि मुलाकात करने वाले स्थान तक मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंध है लेकिन उसके बावजूद इसकी जांच की जा रही है वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने जिस नशेड़ी दवा की बात कही है उसको लेकर भी जिला पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
