कुख्यात गुंडे रिजवान लाला और उसकी गैंग ने रविवार को कबूतरखाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से पचास मीटर दूर एमआर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। गुंडोें ने पहले मृतक की बुआ के लड़के को पीटा, वह जब रिपोर्ट दर्ज करवाने गया तो गैंग ने मोहल्ले में आतंक मचाया। आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश पुलिस की कॉम्बिंग गश्त की धज्जिायं उडाते हुए हथियार लेकर निकले। घरोें में तोड़फोड़ की, गोलियां चलाई और निर्दोष की हत्या कर भाग गए।
एडि. डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अननुसार मृतक रियाज उर्फ शानू अब्बासी(30) पिता मोहम्मद युसूफ है। घटना रात 8 बजे कबूतर खाना में हुई। जेल में बंद कुख्यात बदमाश सलमान लाला के भाई रिजवान लाला और उसके साले गोलू पिता बारी और उनके साथी मुजम्मिल पिता बादशाह, बादशाह, फिरोज, गुलाम नवी, गुलाम रसुल, शानू (गोलू के भाई) और मोनू (गोलू के भाई) के साथ इलाके में आकर पहले हवाई फायर किए। फिर मृतक रियाज के घर में जा घुसे। रियाज के पिता मोहम्मद युसुफ अपनी वेल्डिंग दुकान बंद कर घर लौटे ही थे कि बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें धमकाना शुरु कर दिया। वे हुज्जतबाजी करने लगे तो रियाज बीच बचाव के लिए पहुंचा। उसे अकेला घेरकर बदमाशों ने चाकू-तलवारों से वार कर दिए। फिर उसे घर की दहलीज पर मार डाला। यही नहीं परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की और हवाई फायर कर घरों के कांच फोड़ दिए।
