इंदौर में एक कलयुगी बेटे ने 50 वर्ष बुजुर्ग माँ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग महिला को गंभीर अवस्था मे एमवाय अस्पताल में भर्ती कार्य गया है। वहीँ बेटा मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। …
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान के पास में रहने वाली बुजुर्ग 50 वर्ष शांतिबाई को कलयुगी बेटे रमेश ने चाकू मार कर घायल कर दिया जहाँ घटना के बाद परिजन घायल महिला को गंभीर अवस्था मे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जा रहा है कि बेटा नाश करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था जहाँ बुजुर्ग माँ के मना करने पर बेटे रमेश ने चाकू से हमला कर दिया फ़िलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
