इंदौर में आठ साल की बच्ची की हौज में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आठ साल की बच्ची की हौज में डूबने से मौतआंगन में बने हौज में डूबने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। नल आने पर मां ने हौज का ढक्कन खुला छोड़ दिया था। द्वारकापुरी थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात चित्रकूट नगर की है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय तनीषा पुत्र रोहित पंवार की मौत हो गई।स्वजन ने बताया कि तनीषा की मां हौज का ढक्कन खुला छोड़ काम में लग गई। तनीषा खेलते हुए हौज में गिर गई। काफी देर तक दिखाई न देने पर उसे ढूंढना शुरू किया। पड़ोसियों ने हौज में देखा तो तनिषा को बाहर निकाला। चोइथराम अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन छह घंटे बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया
पानी भरने के बाद ढक्कन लगाना भूल गई मां
हादसे के पहले तनीषा की मां ने पानी भरने के लिए हौज का ढक्कन खोला था। पानी भरने के बाद वह काम में जुट गई और ढक्कन लगाना भूल गई। इसी दौरान तनीषा खेलते-खेलते हौज तक पहुंच गई और उसमें गिर गई। हादसे के वक्त तनीषा के पिता घर पर नहीं थे।

Exit mobile version