इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर वैभव के साथ निकलीं झांकियां, निहारने उमड़ा पूरा शहर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकला झांकियों के कारवां कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने की झांकियों की पूजा खजराना गणेश मंदिर की झांकी के पूजन के साथ हुई शुरुआत शहर में रात भर निकलेगा नयनाभिराम झांकियों का कारवाँ झांकियों के निहारने के लिए पूरा शहर उमड़ा इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अपने एमआईसी सदस्यों के साथ झांकी मार्ग का निरीक्षण के साथ ही झांकियां को निहार भी और शहर वासियों को बधाई भी दी

परम्परा 100 वर्ष पुरानी एंकर- वीओ-इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गुरुवार की शाम 6 बजे से झिलमिलाती व नयनाभिराम झांकियों का कारवां इंदौर के परंपरागत रास्तों पर निकला। शाम 6 बजे कलेक्टर इलैयाराजा,पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर,और निगमायुक्त हर्शिका सिंह ने सबसे पहले खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया। इसके बाद सभी मिलों की झांकियां निकलना शुरू हुई।इस दौरान अखाड़े भी साथ चलते रहे । पहलवानों ने भी करतब दिखाए। बैंड बाजों और डीजे के साथ भी लोग नाचते-गाते चल रहे थे बड़ी संख्या में लोग झांकियों के सुन्दर और मनमोहक दृश्य को निहारने पहुंचे।

वीओ-इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकलने वाली झांकी की परम्परा करीब 100 वर्ष पुरानी है होलकर साम्राज्य के समय जब शहर में कपड़ा मिल हुआ करती थी तब से मिल के कर्मचारी झांकी का निर्माण कर रहे है समय के साथ ही शहर से मिल जरुर बंद हो गई हो लेकिन शहर की परम्परा आज भी कायम है,मिल के कर्मचारियों के अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण,खजराना गणेश मंदिर सहित कुल 12 झांकियां इस बार तैयार की गई है जो आज शहर का भ्रमण करेंगी।यही नहीं इन झांकियों को निहारने के लिए शहर भी रात भर जागेगा।जिला प्रशासन ने भी इस झांकी को लेकर अपनी तरह से ख़ास बंदोवस्त किये थे कलेक्टर इलैयाराजा के मुताबिक़ सभी झांकी में से जो भी सबसे श्रेष्ठ रहेगी उसे पुरुस्कृत भी किया जाएगा।

-झांकियों को लेकर जहाँ शहरवासियों में ख़ास उत्साह नजर आया तो वाही पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर माकूल बंदोवस्त किये हुए थे पुलिसबल के अलावा पूरे झांकी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिये भी नजर रखी जा रही है। साथी इंदौर नगर निगम के महापौर ने भी झांकियां के कर्म के साथ अपने मी के समस्त सदस्यों के को लेकर चल समारोह में साथ चले और शहर वासियों का अनंत चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी

- Advertisement -

– इस अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने भी 100 साल पुरानी परंपरा की सराहना की और अनंत चतुर्दशी की सभी इंदौर वासियों को बधाई दी

Exit mobile version