इंदौर पुलिस द्वारा मोबाइल कारोबारी के घर से 642 मोबाइल फोन जप्त गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मोबाइल चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली एक ऐसे गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से 642 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं बरामद हुए मोबाइल फोन की अब पुलिस जांच में जुटी हुई है…।

इंदौर के रावजी बाजार पुलिस द्वारा पिछले दिनों मोबाइल चोरी के मामले में एक शिकायत दर्ज की गई थी शिकायत इतर कारोबारी आमीन द्वारा की गई थी जिस पर से पुलिस ने सिग्नल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक विक्की नामक युवक को पकड़ा और फिर उससे पूछताछ की तो उसने बताया था कि रिक्शा चालक अरुण को मोबाइल बेच दिया है फिर पुलिस ने अरुण को पकड़ा तो उसने बताया कि उसके द्वारा यह मोबाइल कृष्णा नामक युवक को भेज दिया जो कि मूल रूप से अहिरखेड़ी का रहने वाला है पुलिस ने अरुण को भी पकड़ लिया और फिर अरुण ने बताया कि यह मोबाइल उसने एक मोबाइल कारोबारी जितेन वाधवानी को भेज दिया है पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जितेन वाधवानी के घर पर दबिश दी तो उसके वहां से 642 मोबाइल फोन जप्त हुए हैं संभव यह तमाम मोबाइल चोरी और लूटपाट के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन अभी मुख्य खरीदार फरार चल रहा है जिसकी पुलिस अभी तलाश में जुटी हुई है जितेंद्र वाधवानी के पकड़े जाने के बाद पूरा खुलासा किया जाएगा पुलिस का कहना है कि यह चोरी और लूट के मोबाइल का सिंडिकेट है जो कि इस तरह के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़ कर भारी मात्रा में मोबाइल की हेराफेरी करता है

Exit mobile version