इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह ने की मीडिया से चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए पाकिस्तान और चीन को लेकर बड़े बयान दिए हैं उन्होंने पाकिस्तान को भीखमंगा देश बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तक तक बात नहीं बनेगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व जनरल वीके सिंह ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने देश में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दे साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के अठारह सालों में लिए विकास के कई उदाहरण पेश किए उन्होंने बताया कि 2014 से पहले महू से देवास ले बीच का रोड़ काफी खराब था मोदी सरकार के आने के बाद नेशनल हाईवे का जमकर विकास हुआ है। वहीं उन्होंने अनंतनाग में हुए आतंकी हमले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि जब तक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तक तक इस तरह के हमले होते रहेंगे पाकिस्तान से फिल्म वाले आते रहेंगे, क्रिकेट खेलने आते रहेंगे, सोचेंगे कि सब कुछ ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब तक पाकिस्तान पर दबाव डालना है तो उसको अलग-थलग ही करना पड़ेगा। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि कश्मीर में शांति बहाल हो लेकिन पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की पूरी कोशिश कर रहा है। वहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सबसे पहले पीओके भारत में शामिल होगा और यहीं से एक नई इबारत लिखी जाएगी। वहीं कांग्रेस नेताओं के चीन से संबंध पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मकाऊ में जिसके भी इन्वेस्टमेंट हैं वो जांच का विषय है।

Exit mobile version