इंदौर गौरव दिवस पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- एक विकृति शुरू हुई है नशे की, शहर को इससे बचाना है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मैं भाषण नहीं देना चाहता, क्योंकि मैं जानता हूं कि लोग संगीत के मूड में हैं पर एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि इंदौर में एक थोड़ी सी विकृति प्रारंभ हुई है नशे की.. मैं उसके खिलाफ हूं। सबको आगाह करना चाहता हूं, इंदौर को हमें बचाना है और इंदौर के गौरवशाली बनी परंपरा रहे, यह हम सब की जवाबदारी है। इस विकृति को समाप्त करना है। सामाजिक रूप से हम सबको और मुख्यमंत्री जी प्रशासनिक रूप से आप निर्देश देकर जाएं।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने पहले भी नाइट पब कल्चर और शराब के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अभी जो नाइट कल्चर आया है, वह हमारे नौवजवानों को संक्रमित कर रहा है और इसलिए ड्रग्स की लत भी लग रही है। इन सब पर कंट्रोल होना चाहिए।

Exit mobile version