इंदौर गंगवाल स्टैंड पर गुंडों का आतंक,ऑटो ड्राइवर को पीटा:आरोप- रिक्शा के पीछे ‘बजरंग दल’ लिखा था इसलिए पीटा गया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

शहर के गंगवाल बस स्टैंड पर शुक्रवार रात 11 बजे वर्ग विशेष के दो बदमाशों ने एक ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी। आरोप है कि रिक्शा के पीछे ‘बजरंग दल’ लिखा था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ऑटो चालक को बचाया और बदमाशों की धुनाई के बाद उन्हें छत्रीपुरा थाने ले गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 327 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि बदमाशों द्वारा गंगवाल बस स्टैंड पर जबरन वसूली और अवैध काम करने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी एक लड़की को ड्रग्स देकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी इमरान और राशिद ने नशे में रिक्शा चालक अश्विन (30) पिता मुन्नालाल सालवी, निवासी कमेटी हॉल के पीछे समाजवाद नगर के रिक्शा को पहले पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने अश्विन से मारपीट करते हुए 500 रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

अश्विन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पीछे से टक्कर मारने के बाद पहले तो हाथापाई की फिर कहा कि तेरी गाड़ी के पीछे बजरंग दल लिखा है, चल 500 रुपए निकाल। मना करने पर अश्विन को जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -
छत्री पुरा थाने पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता। दर्ज कराया केस।

इस दौरान गंगवाल बस स्टैंड पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेश राठौड़, उदय राठौड़ और मोहित चौबे के साथ अन्य लोग अश्विन की मदद करने पहुंचे। इस पर इमरान ओर राशिद ने खटके दार चाकू खोल कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को डराने की कोशिश की। लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर उनकी धुनाई कर थाना छत्री पुरा के सुपुर्द कर दिया। यहां आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 327,323,294,506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बजरंग दल के संयोजक तन्नू शर्मा के अनुसार गंगवाल बस स्टैंड पर वर्ग विशेष के गुंडों का आतंक है। यह लोग शराब और ड्रग्स का सेवन कर रात के समय आए दिन स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं। पिछली बार भी गंगवाल पर एक लड़की को ड्रग्स का नशा करवा कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई थी। इसके कुछ दिन बाद फिर बदमाशों ने उदय राठौड़ की रेस्टोरेंट पर आकर जबरन वसूली और मारपीट की थी

Exit mobile version