इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की कार्रवाई, सुपारी किलर गिरफ्तार, दो पिस्टल और 25 कारतूस बरामद,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, हरियाणा रोहतक के एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास दो पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस बरामद की गई है।

डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राहुल जाट पंजाब, हरियाणा, रोहतक का एक शार्प शूटर है। इसे शार्प शूटर के नाम से जाना जाता है। आरोपी का सुपारी लेकर हत्या करना इसका पेशा है। आरोपी उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग द्वारा राहुल से कुछ समय पहले संपर्क किया गया था और उसे यहां बुलाया था। वहीं इंदौर में राहुल रुका हुआ था, जिसके पास से दो पिस्टल और 26 राउंड कारतूस भी मिले हैं। आरोपी पर 25000 का इनाम भी था, वही दिल्ली और हरियाणा पुलिस लंबे समय से आरोपी की खोजबीन कर रही थी, पुलिस अब आरोपी के अन्य रिकार्डो के साथ-साथ उज्जैन की इस गैंग से क्यों संपर्क में था, वह किसी की सुपारी के लिए उसे बुलाया गया था या फिर वह रोहतक वह दिल्ली से फरारी काटने के लिए मध्यप्रदेश आया था, यह जानकारी पुलिस जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा, रोहतक, दिल्ली में शार्प शूटर है। आरोपी लंबे समय से उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग से संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग ने उसे इंदौर बुलाया था, मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version