इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए 90 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी से पुलिस ने 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 05 लाख रुपए) जब्त की है आरोपी के विरुद्ध इंदौर गोतमपुरा, बडगोंदा सहित महाराष्ट्र , राजस्थान राज्य आदि में पशु चोरी, लड़ाई झगड़े , हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं

विओ – दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेतीमंडी के पास से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है।* जिस पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्रनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम जहीरूद्दीन खान निवासी बड़गोंदा, इंदौर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) मिला जिसके संबंध में पूछने पर आरोपी द्वारा कोई उचित जवाब नही दिया गया वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 05 लाख रुपए) जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version