इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये गये सुपुर्द

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच गुम हुए और चोरी हुए तकरीबन 400 मोबाइल ढूंढ कर वापस फरीयादी तक पहुंचाए है फिलहाल इंदौर पुलिस लगातार इस तरह से कार्रवाइयों को अंजाम देती रहती है और इसी कड़ी में दीपावली से पहले एक बार फिर फरियादियों को पुलिस ने अपनी ओर से एक बड़ा गिफ्ट दिया है।

इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है जो अपने आप में दीपावली के पहले फरियादियों के बीच में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है बता दे पिछले 1 साल में तकरीबन 400 से अधिक मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत पुलिस को मिली थी इस पूरे ही मामले में पुलिस ने संबंधित शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और 400 मोबाइलों को ढूंढ कर आज फरियादियों तक उन्हें पहुंचाया है वहीं जैसे ही फरियादी को उनके पुराने गुम हुए मोबाइल मिलने की सूचना मिली तो आज बड़ी संख्या में फरियादी इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे और यहां पर डीसीपी ने फरियादियों को 400 मोबाइलों का वितरण किया गया , फिलहाल इस पूरे ही मामले में एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी कुछ बदमाश लूट कर ले गए थे लेकिन पुलिस ने उसे मात्र चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था लेकिन जब आज पुलिसकर्मी पुलिस कंट्रोल रूम पर अपना मोबाइल फोन लेने के लिए पहुंचा तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बदमाश मेरा फोन लूट कर ले गए थे और मैं एमजी रोड पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस ने मात्र चोरी का प्रकरण दर्ज किया तो वही इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग तरह की शिकायतें आई थी उसके आधार पर कार्रवाई कर मोबाइल ढूंढ कर संबंधित व्यक्ति को वापस लौटाए है।

Exit mobile version