इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में एक आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपी जवाहर मार्ग स्थित अपना ऑफिस संचालित कर रहे थे और उन्होंने सर आपसे के एक व्यापारी को व्यापार के लिए कुछ रुपए भी उधार दिए थे लेकिन आरोपी द्वारा जो चेक दिया गया था वह बाउंस हो गया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सराफा थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है
जांच अधिकारी ने बताया कि सर्राफा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी बनवारी लाल अग्रवाल द्वारा समता फूड लिमिटेड जवाहर मार्ग को व्यवसायिक कार्यो के लिए ₹300000 उधार दिए थे काफी समय गुजर जाने के बाद जब आरोपी ने रुपए वापस नहीं दिए तो उनके द्वारा दिया गया एक चेक बैंक की शाखा में लगा है लेकिन वह चेक भी बाउंस हो गया वही चेक बाउंस होने के बाद लगातार फरियादी द्वारा आरोपियों से रुपए मांगे जा रहे थे जहां रुपए वापस ना करने पर 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करा है आरोपी जम्मू कुमार जैन दिनेश जैन दिलीप जैन प्रदीप जैन और मनोज जैन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है
