इंदौर के सराफा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया था जिसमें फरियादी द्वारा बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर दिए थे इसमें आरोपी द्वारा उसका गबन कर लिया था और उसके रुपए भी अदा नहीं किए थे पूरा मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सराफाथाना क्षेत्र का है जहां सोना चांदी व्यवसाई प्रवीण तिवारी द्वारा आरोपी इंद्र कुमार वर्मा को 72 किलो चांदी के जेवर दिए थे दोनों के बीच में सौदा भी हुआ था कि समय रहते उसके पैसे अदा करेंगे लेकिन समय रहते आरोपी द्वारा चांदी के जेवर भी नहीं दिए गए और आरोपी चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया जिसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली थी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी वहीं आज आरोपी इंद्र कुमार वर्मा को आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे चांदी के जेवर बरामद करने की प्रयास किए जा रहे हैं

Exit mobile version