इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दुकानदार से अवैध वसूली करने वाले कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दुकानदार से अवैध वसूली और आतंक का पर्याय बने हुए जाबीर उर्फ जफर नामक बदमाश को क्राइम ब्रांच द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है बदमाश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं फिलहाल पुलिस बदमाश पर रासुका जैसी बड़ी कार्रवाई को लेकर फाइल तैयार कर रही है…।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती नजर आ रही है और इसी तारतम्य में पिछले दिनों बड़वाली चौकी स्थित दुकानदारों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था जिसमें साफ तौर पर सीसीटीवी में बदमाश हथियार के साथ दुकानदारों को डरा धमका रहा था और अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहा था इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा टीम गठित कर बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए सदर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है बदमाश जाबिर उर्फ जफर मूल रूप से बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिस पर करीबन 13 अपराध दर्ज है लाल पुलिस बदमाश पर रासुका जैसी वैधानिक कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर रही है ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम की जा सके…।

Exit mobile version