आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार यानी मतदान दिवस है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव किया जा रहा है इसी के तहत इंदौर में विधानसभा क्रमांक 4 के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। यह मामला बढ़ता हुआ थाने पहुंचा और पुलिस थाने के सामने भी कार्यकर्ताओं में खूब लात घुसे चले बढ़ते हंगामे और भीड़ को खदेड़ने के लिये पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। हालांकि मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेसियों द्वारा पुलिस पर भारतीय जनता पार्टी के दावाव में काम करने का आरोप लगाया जा रहा है।
दरअसल मामला इंदौर की विधानसभा क्रमांक 4 का है। यहां सिंधी कॉलोनी इलाक़े में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस थाने पर शिकायत लिखाने पहुंचे वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी पीछे से आए, इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर ही जमकर पिटाई लगा दी, बढ़ते हंगामे को सँभालने के लिये पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस फरियादी के अनुसार शिकायत दर्ज कर रही है।
वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस शिकायत पर कार्यवाही ठीक तरह से नहीं कर रही है इसी बीच पुलिस अधिकारी और कांग्रेसी नेता के बीच में तू तू में मैं होती दिखी
