इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके अकाउंट से हजारों रुपए निकाल लिए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था जिसने उसे लुभावने वादे किए और जरूरी डिटेल व्यक्ति से ले ली और उसके पास एक ओटीपी आया जो अज्ञात बदमाश द्वारा ले लिया ओटीपी देने के बाद उसका अकाउंट से ₹50 हजाररुपए कट गए जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
