इंदौर के पिपलियाहाना चौराहे पर कमीशन एजेंटों का आतंक बस को किया हाईजैक,पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पिपलियाहाना चौराहे पर बस के कमीशन एजेंटों ने आतंक मचा रखा है। बुधवार शाम को 5 बदमाशों ने ड्राइवर और कंडक्टर सहित बस को हाईजेक कर लिया और मारपीटकर कंडक्टर से पर्स और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया।
ओम साईराम ट्रेवल्स की बस को अगवाकर घटना को अंजाम दिया। दुर्घटना बस में लगे सीसीटीवी में कैद हुई। वही बस के कंडक्टर ने मारपीट का वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इंदौर देवास के बीच चलने वाली ओम साईं राम बस से आरोपियों का कमीशन को लेकर कोई विवाद था जिसके चलते उन्होंने बस को अगवा करने की घटना को अंजाम दिया।

Exit mobile version