इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र का सामने आया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच मे जुटी है
इंदौर मल्हारगंज इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी वह मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उमंग पिता अनिलन निवासी जनता कॉलोनी मल्हारगंज है उसके पिता का इलेक्ट्रिक का कारोबार है वह पिता के साथ दुकान पर ही एमबीए की पढ़ाई कर रहा था उसने खुदकुशी क्यो की फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नही हुई
इंदौर चंदन नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी उसकी बहन की शादी थी बारात आने से पहले उसने खुदकुशी कर ली चंदननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशाल चौधरी निवासी सिरपुर है उसकी छोटी बहन नेहा की शादी उज्जैन में सम्मेलन में होने वाली थी बारात हातोद से कल आने वाली थी इसी बीच कल देर रात विशाल ने घर में ही फांसी लगा ली वह दूध का कारोबार करता था उसकी खुदकुशी की वजह से परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया है उसने खुदकुशी क्यों की है यह पता नहीं लगा है पुलिस मामले की जांच कर रही है
इंदौर गांधीनगर इलाके में एक बुजुर्ग ने इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी उन्होंने खुदकुशी क्यों की फिलहाल पता नहीं लगा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मृतक मोहनलाल जाटव निवासी गांधीनगर है गिरनार पर्वत सतपुड़ा पर्वत के पीछे बनी बिल्डिंग में रहते थे पांचवी मंजिल से गिरने से उनकी जान चली गई फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
