इंदौर के डी आर पी लाईन में हुआ शास्त्र पूजन अधिकारियों ने किए हवाई फायर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देशभर में मंगलवार को दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी परंपरा का निर्वहन आज डीआरपी लाइन में पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र पूजन कर किया। शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस कमिश्नर सहित तमाम अधिकारियों ने हर्ष फायर कर सभी को दशहरे की बधाई भी दी।इस मौके पर पुलिस ने अन्य अधिकारी भी मौजूद थे

-डीआरपी लाइन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर सहित तमाम अधिकारियों ने हवन कर शस्त्रों का पूजन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। और इसी के साथ हमारी पुरानी परंपरा के अनुसार शास्त्रों का पूजन भी किया जाता है और इसी के तहत तमाम अधिकारियों के साथ आज यहां पर शस्त्र पूजन किया गया है दशहरे पर हर बार शस्त्र पूजन के बाद अधिकारियो द्वारा हर्ष फायर किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी पूजन के बाद पुलिस अधिकारियो ने हर्ष फायर किया।

Exit mobile version