इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र मे महिला को ठगी का शिकार बनाकर 42 हजार ठगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का सामने आया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां नरगिस नामक महिला जो कि इंदिरा नगर की रहने वाली है जिसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है की मीशो ऐप के माध्यम से वह काफी शॉपिंग करती थी जिसके बाद मीशो एप के द्वारा महिला से संपर्क किया गया वही मीशो एप के द्वारा महिला को बताया गया कि यहा आपकी अच्छी शॉपिंग हिस्ट्री है इसलिए आपके लिए कुछ अवॉर्ड्स रखे गए हैं उन अवॉर्ड्स को लेने के चक्कर में महिला को झांसे में लिया गया इसके बाद महिला ने उनके अकाउंट में कभी 4000 कभी 5000 जैसे रुपए डाल दिये कुल मिलाकर लगभग 42 हजार रुपए महिला के द्वारा दिए गए लेकिन महिला को रिवॉर्ड नहीं मिला जब महिला द्वारा मीशो एप के कॉल सेंटर पर पूछताछ की गई तो महिला का कॉल उठाना बंद कर दिया गया जिसके बाद महिला ने साइबर और छतरीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है शीघ्र ही मामले की जांच की जाएगी

Exit mobile version