इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सीवरेज के काम के दौरान धसी सड़क, 3 मजदूर गड्ढे में डूबे जिम्मेदारों पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

23 जनवरी को इंदौर में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में अब पुलिस जांच पूरी कर लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सकती है। क्योंकि इंदौर छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में इस दिन एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था, यहां सीवरेज के काम के दौरान सड़क धस गई थी, जिसमें 3 मजदूर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे थे, हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे पर सामने आया था। जहां पर कुछ दिनों से सीवरेज का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा था। वही काम के दौरान तीन मजदूर गड्ढे के पास ही काम कर रहे थे, उसी दौरान जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जा रही थी, वही अचानक से सड़क धंस गई, जिसमें 3 मजदूर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे, मौके से एक मजदूर को सकुशल निकाल लिया गया। वहीं दूसरे मजदूर को निकालकर इलाज के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान तीसरे मजदूरों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। लेकिन जेसीबी का पंजा मजदूर को लगने से उसका सर धड़ से अलग ही हो गया। मृतक का नाम मिलन सिंह पटेल उर्फ़ ढिल्लू है। जिसकी मौत लापरवाही के कारण हुई है। हालांकि इस लापरवाही में जिम्मेदार मौन है। वही पुलिस अब जिम्मेदारों पर केस दर्ज कर सकती है।

फिलहाल पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच हो चुकी है, अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बारी है जिसकी पुलिस ने तैयारी पूर्ण कर ली है।

इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सीवरेज के काम के दौरान धसी सड़क, 3 मजदूर गड्ढे में डूबे, एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई

- Advertisement -
Exit mobile version