इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक चाकू से हमला घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की 8 से 10 युवकों ने घेरकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया , फिलहाल गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई तो वही पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहा 19 साल के आयुष को आठ से दस युवकों ने घेर कर चाकू से हमला कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई फिलहाल घटना की जानकारी जैसे ही गांधीनगर पुलिस को लगी पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वही बताया जा रहा है कि जिस युवक पर युवकों ने हमला किया है उसका क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ युवकों से तकरीबन 1 साल से झगड़ा चल रहा था और जब आयुष अपने एक साथी के साथ गांधीनगर से गोमटगिरी जाने वाले मेन रोड पर खड़ा था उसी समय आईडीए मल्टी में रहने वाले युवकों ने उस पर योजनाबद्ध तरीके से चाकू से हमला किया और घटना को अंजाम दिया यह पूरी घटना को युवकों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था तो वहीं पर मौजूद एक युवक के द्वारा घटना को लेकर एक वीडियो बना लिया गया और जैसे ही युवक की मौत हुई उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही गांधीनगर थाना प्रभारी आर के भास्कर पूरे मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं और थाना प्रभारी का कहना है कि जल्दी वीडियो के आधार पर हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Exit mobile version