इंदौर के खजराना में बीजेपी नेता के बेटो पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं मे केस दर्ज कर लिया। तीन दिन पहले हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बीजेपी नेता के बेटे हाथ में पिस्टल लेकर दुकानदारों को धमका था । पुलिस कर रही आरोपीयो की तलाश।
दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र के झमाझम चौराहा मार्केट का है। यहां आसिफ खान की गुडलक नाम से बच्चो की कपड़े की दुकान है। यहां बीजेपी नेता समद लोधी का बेटा सोनू ओर समीर पहुंचा था। जहाँ गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर विवाद हुआ और समद समीर और सोनू हथियार औऱ पिस्टल निकाल कर व्यापारियों को डराना धमकाना और मारपीट करना शुरू कर दिया लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
