इंदौर के कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब के बाहर चले लात-घूंसे,युवती को टच करने पर विवाद, पुलिस के आने से पहले सभी भागे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-10-at-2.35.36-PM.mp4

इंदौर के कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग चुके थे।

ये घटना लसूड़िया स्काय अर्थ स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने पब में हुई। छेड़छाड़ की बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पब में डांस कर रहे युवक ने एक अन्य युवक के साथ आई फ्रेंड पर कमेंट्स कर दिए। इससे गुस्साए युवक ने आरोपी मनचले की पिटाई शुरू कर दी। उसने युवक को पहले क्लब के अंदर मारा फिर बाहर ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ उसकी जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है कि मारपीट के वक्त दोनों शराब के नशे में थे।

दरअसल युवकों का एक ग्रुप पब में आया था। इनमें से एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ लाया था। चश्मदीदों के मुताबिक क्लब में नाचने के दौरान इस युवती ने वहां डांस कर रहे एक युवक पर कमेंट्स करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इतने में युवती के दोस्तों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मैनेजर धर्मेंद्र ने बाउंसरों के साथ पहुंचकर विवाद को रोकने की कोशिश की। लेकिन हंगामा करने वाले युवक नहीं रूके। यहां से लड़ते हुए सभी बाहर आ गए। सड़क पर भी इनके बीच विवाद होता रहा।

विवाद की सूचना मिलने पर लसूड़िया थाना पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यहां अधिकारियों ने पब को समय पर बंद करने की समझाइश दी थी।

- Advertisement -
Exit mobile version