इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा दिनदहाड़े सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी नकदी लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों द्वारा दिनदहाड़े सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी के आभूषण और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है यहां के कालानी नगर में रहने वाले राहुल अग्रवाल नामक युवक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने परिवार के साथ रविवार होने की वजह से घूमने गए थे उसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए घर में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी रुपए लेकर चोर फरार हुए हैं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है

Exit mobile version